: उपजिलाधिकारी बीघापुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर प्रभावितों को मोटर बोट से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचवाया गया ।
admin Sat, Sep 21, 2024
उन्नाव
जनपद उन्नाव की तहसील बीघापुर से आ रही बड़ी खबर ।।
उप जिलाधिकारी बीघापुर रणवीर सिंह जी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र पसनिया खेड़ा में मोटर बोट के द्वारा पीड़ित लोगों को उनके घर पहुंचाया गया।
[video width="848" height="478" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/09/VID-20240921-WA0058.mp4"][/video]बाढ़ प्रभावित लोमगों को साथ ही जयराजमऊ गांव में बने हुए बाढ़ राहत केंद्र में सभी गरीबों को पहुंचाकर उनको भोजन उपलब्ध कराया गया ।
साथ ही तहसील क्षेत्र अंतर्गत बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया गया एवं पीड़ित लोगों से मिलकर उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया गया।
साथ ही साथ गंगा एक्सप्रेसवे पर उपस्थित गांव देवारा पर अंडरपास के निर्माण को लेकर भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकेत ग्रुप का धरना जो चल रहा था उसे यूपीआईडी अदानी ग्रुप के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गहन वार्ता करके स्थगित कराया गया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण में नायब तहसीलदार बीघापुर सहित सभी क्षेत्रीय राजस्व कर्मी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन