Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

अपराध : तहसील क्षेत्र में बंदरों का आतंक चरम पर, दहशत में ग्रामीण

chandan pandey Sat, Aug 30, 2025

तहसील क्षेत्र में बंदरों का आतंक चरम पर, दहशत में ग्रामीण

भगवंतनगर समेत कई गांवों में बच्चों-बुजुर्गों पर हमला, प्रशासन मौन

पाटन उन्नाव। तहसील बीघापुर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन झुंड बनाकर गांवों और कस्बों में घुस रहे बंदर न केवल लोगों को आतंकित कर रहे हैं, बल्कि घरों का सामान कि बिखेरने और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद करने से लेकर रसोई में रखा अनाज, फल और सब्जियां तक उठा ले जा रहे हैं। सबसे ज्यादा उत्पात कस्बा भगवंतनगर में देखने को मिला है, जहां नगर के संजय ठठेरा, सारिका, सुनील गुप्ता, निर्मला, कौशल, रमावती, सुनीता लोधी, गुड्डू

सहित दर्जनों लोग बंदरों के हमले का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार कई बार राह चलते लोगों पर बंदरों ने झपट्टा मारकर घायल

कर दिया है। हाल ही में एक महिला और दो बच्चों को बंदरों ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

सुमेरपुर, बिहार, भदेवरा, बक्सर, मलौना और बहादुरखेड़ा सहित

कई गांवों में बंदरों का झुंड छतों पर चढ़कर उत्पात मचा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग और प्रशासन को कई बार शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बंदरों के काटने से घायल लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन, ऊँचगांव और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर में वैक्सीन लगवाने को

मजबूर है।

लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर नहीं भेजा गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता