थाना बिहार : घर में घुसे चोर को घर वालों नें पकड़ा
उन्नाव। थाना बिहार अन्तर्गत घर मे घुसे चोर को मकान मालिक ने पकड़ के पुलिस को सौप दिया। मकान मालिक की तहरीर पर पुलिस ने चोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के अलावलपुर गाँव निवासी अशोक कुमार शर्मा पुत्र बुद्धिलाल के घर मंगलवार रात चोर घुस आया। मकान मालिक के जग जाने पर चोर ने भागने का प्रयास किया लेकिन असफल रहा। मकान मालिक अशोक ने बताया चोर को पकड़ के जब पूछताछ की गई तब उसने अपना नाम सोयब पुत्र शमीम निवासी ग्रा० पाटन थाना बिहार जनपद उन्नाव बताया।
मकान मालिक ने चोर को पकड़ के पुलिस को सौप दिया। थाना प्रभारी सुब्रत त्रिपाठी ने बताया मकान मालिक की तहरीर पर पकड़े गए युवक पर मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन