: विधायक आशुतोष शुक्ला ने दिया सामूहिक विवाह समारोह में नव दंपतियों को आशीर्वाद।
admin Tue, Jan 30, 2024
भगवंत नगर
आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हो रहे वैवाहिक समारोह में,भावविह्वल करने वाले अनेकों दृश्य उत्पन्न हुए।
मैं भी,प्रत्यक्ष साक्षी रहा उस विवाह समारोह में। पर सबसे मार्मिक दृश्य अभी कुछ फोटोस के माध्यम से भी प्राप्त हुए....
जहां विधायक भगवंतनगर आशुतोष शुक्ला जी सभी नव वधुओं के पांव छूकर आशीर्वाद ले भी रहे थे और साथ ही एक पिता की भांति उनके सिर पर हाथ रखकर,आशीर्वाद दे भी रहे थे। पर सचमुच उस क्षण बैसवारा सेवक के प्रति ,उन सभी नव वधुओं का,बेटियों की तरह प्रेम और प्रेम से उत्पन्न अधिकार सभी को,आह्लादित कर गया....
जब एक वधू ने उनके कान में कुछ कहा,लगा कि एक पुत्री अपने पिता से,कुछ विशेष कह रही है।
सचमुच,बैसवारा सेवक आप जनता के हृदय में निवास करते हैं।
विज्ञापन