Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दो रोडवेज बसें ट्रक से टकराईं, तीन की मौत, 31 घायल

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 2, 2026

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात सिरधरपुर और देवखरी गांव के पास दो अलग-अलग हादसों में मथुरा और आगरा डिपो की रोडवेज बसें एक ही ट्रक से टकरा गईं। इन हादसों में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कुल 31 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को बांगरमऊ सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों घटनाओं में बस चालकों को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है।

पहला हादसा रात करीब 12 बजे किलोमीटर संख्या 226 पर सिरधरपुर गांव के सामने हुआ। सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में आगरा फोर्ट डिपो की बस पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांच एंबुलेंस की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। साथ ही, हाइड्रा मशीन बुलाकर क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई।रात करीब 2:30 बजे जब पुलिस क्षतिग्रस्त ट्रक को प्रीतमपुरा चौकी ले जा रही थी, तभी आगरा फोर्ट डिपो की ही दूसरी रोडवेज बस उसी ट्रक से पीछे से टकरा गई। इस दूसरी टक्कर में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिए हैं, क्योंकि उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है। कोतवाल अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था। मामले की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास जारी है।