: विश्व रक्तदान दिवस पर रेडक्रास सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया रक्तदान ।
admin Fri, Jun 14, 2024
उन्नाव उत्तर प्रदेश
विश्व रक्तदान दिवस पर उन्नाव जिलाधिकारी गौरांग राठी ने किया रक्तदान ।
इण्डियन रेड क्रास सोसाइटी जनपद शाखा उन्नाव एवं अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से दिनांक 14 जून, 2024 को 'विश्व रक्तदाता दिवस' के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन पं० उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय उन्नाव, स्थित रक्त संग्रह केन्द्र पर रक्तदान किया गया, जिसमे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में पहुंचे उन्नाव के युवा जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भी रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
[video width="848" height="480" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240614-WA0023.mp4"][/video]तत्पश्चात महिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किया।।
जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट ।
विज्ञापन