Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

उन्नाव : उन्नाव डीएम ने पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा की

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 18, 2026

उन्नाव में जिलाधिकारी गौरांग राठी की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस बैठक में जनपद में योजना की प्रगति, स्थापित सोलर संयंत्रों की स्थिति और उपभोक्ताओं को मिल रहे लाभों का विस्तृत जायजा लिया गया। यूपीनेडा के प्रभारी परियोजना अधिकारी नेपाल सिंह ने बताया कि जनपद में वेंडरों द्वारा कई घरों में सोलर रूफटॉप संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने योजना के निर्धारित लक्ष्यों, अनुदान व्यवस्था और तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक वेंडर को आवंटित लक्ष्य के अनुसार प्राथमिकता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अधिक से अधिक घरों में सोलर सिस्टम लग सकें। जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को उपभोक्ताओं के लिए महत्वाकांक्षी और लाभकारी बताया। उन्होंने कहा कि यह घरेलू विद्युत कनेक्शन धारकों के लिए बिजली बिल कम करने और केंद्र सरकार के अनुदान का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है। जिलाधिकारी ने जनपद में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिए गए कि वे वेंडरों द्वारा संयंत्र स्थापना के बाद उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में आ रही समस्याओं का त्वरित समाधान करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि योजना से संबंधित किसी भी फर्म या उपभोक्ता की समस्या को लिखित रूप में प्रस्तुत किया जाए, ताकि संबंधित अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर उसका निराकरण कर सकें।