Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव : दो दिन बाद खुला उन्नाव अस्पताल, जुकाम-बुखार के मरीजों की लगी लंबी कतार

Munesh Kumar Shukla Mon, Feb 2, 2026

उन्नाव जिला अस्पताल में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को ओपीडी खुलते ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके तीमारदारों की आवाजाही बढ़ गई, जिससे पंजीकरण काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, एक ही दिन में एक हजार से अधिक मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। चिकित्सकों के मुताबिक, इस समय जुकाम, बुखार, खांसी और वायरल संक्रमण से पीड़ित मरीज सबसे अधिक संख्या में अस्पताल पहुंच रहे हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव को इसकी मुख्य वजह माना जा रहा है। दिन में तेज धूप और रात में बढ़ती ठंड लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल रही है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग वायरल संक्रमण की चपेट में तेजी से आ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में तैनात चिकित्सक डॉ. कौशलेंद्र ने बताया कि इन दिनों वायरल फीवर के साथ सर्दी-खांसी के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। डॉ. कौशलेंद्र ने मरीजों को रात के समय ठंड से बचाव करने, गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। वहीं, चिकित्सक डॉ. ब्रजकिशोर ने बताया कि ओपीडी खुलते ही मरीजों का दबाव काफी अधिक रहा। अधिकतर मरीज सामान्य वायरल संक्रमण से पीड़ित थे, जिनका इलाज दवाओं और उचित परामर्श से किया जा रहा है। कुछ मरीजों को तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और कमजोरी की शिकायत थी, ऐसे मरीजों को विशेष निगरानी में रखा गया। मरीजों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने अतिरिक्त व्यवस्था की। पंजीकरण काउंटरों पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई गई और डॉक्टरों ने भी समय से पहले ओपीडी शुरू कर दी, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को देखा जा सके। इसके बावजूद, भीड़ अधिक होने के कारण कई मरीजों को अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।