Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: उन्नाव लोकसभा प्रत्याशी अन्नू टंडन किन उदेश्यो के साथ आ रही है?

admin Fri, Feb 2, 2024

उन्नाव

उन्नाव के राजनितिक इतिहास में 1957 के लोकसभा चुनाव में गंगा देवी ने जीत दर्ज कराई थी। उसके बाद अन्नू टंडन ने 2009 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर उन्नाव लोकसभा से दूसरी महिला सांसद बनी वह भी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कराई थी।

अन्नू टंडन ने 2009 में तीन लाख से अधिक मतों से निकटतम प्रतिद्वंदी को पराजित कर जिले में जीत के अंतर का रिकार्ड कायम किया था।

हालाँकि वर्ष 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर के चलते भाजपा के सांसद साक्षी महराज ने उनका रिकॉर्ड तोड़कर उन्हें परास्त किया। पूर्व सांसद अन्नू टंडन का जन्म 15 नवंबर 1957 में उन्नाव के धवन रोड के एक मध्यम वर्गीय परिवार हृदय नारायण धवन और कृपावती धवन के घर में हुआ था।

वह पंद्रहवी लोकसभा में कांग्रेस पार्टी से उत्तर प्रदेश के उन्नाव से सांसद चुनी गयी थी 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ज्वाइन की थी। अन्नू टंडन हृदय नारायण धवन चैरिटेबल नाम के ट्रस्ट कि संस्थापक भी है।

इन्होने 1975 में गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज से 12वी पास किया और 1977 में डीएसएन पीजी (दयानंद सुभाष नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट) कॉलेज से साइंस में बीएससी कि डिग्री हांसिल की।

दयानंद सुभाष नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, उन्नाव से विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त की। 22 दिसंबर 1976 को इनकी शादी संदीप टंडन से हुई।

जिनसे उनके दो पुत्र है। इनके पति रिलायंस इंडस्ट्रीज में काम करते थे। वही 1994 में रिलायंस कंपनी में जुड़ने से पहले वो प्रवर्तन निदेशालय विभाग में अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

वर्ष 2009 मे चुनाव के दौरान उन्होंने 41 करोड़ की चल व अचल संपत्ति घोषित की थी। वही 2014 चुनाव के दौरान उन्होंने 42 करोड़ की संपत्ति बताई।

2009 में जल संसाधन और महिला सशक्तिकरण समिति में सदस्य के रूप में इन्होने काम किया।

हलाकि अरविंद केजरीवाल ने अन्नू टंडन पर रिलायंस के लिए स्विस बैंक में काला धन छिपाने का आरोप लगाया जिसको कि अन्नू टंडन ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया था।