Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

उन्नाव : उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 12, 2026

उन्नाव के मौरावां थाना क्षेत्र में एक 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मोती खेड़ा हिलौली गांव की है, जहां बुधवार शाम यह दुखद वाकया सामने आया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अंकित यादव (27) पुत्र राजा राम के रूप में हुई है। वह अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। परिजनों के अनुसार, अंकित बुधवार शाम अपने कमरे में गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। जब परिजनों ने दरवाजा खटखटाया और कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो उन्होंने दरवाजा खोला। दरवाजा खोलने पर परिजनों ने अंकित को फंदे से लटका पाया। उन्होंने तुरंत उसे नीचे उतारा और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौरावां पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि अंकित किसी युवती से फोन पर बातचीत करता था। बताया जा रहा है कि उस युवती की शादी 13 फरवरी को तय थी। परिजनों ने भी पुलिस को बताया है कि घटना से पहले अंकित की उस युवती से फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आत्महत्या के किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।