Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

29th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-06-2026

विदेश मंत्रालय के बयान से छिड़ी नई बहस

पिता ने मंगेतर के परिवार पर भी लगाए गंभीर आरोप

दुर्घटना : रोटावेटर से दबकर युवक की मौत

Munesh Kumar Shukla Fri, Jul 11, 2025

बिहार उन्नाव

ब्रेकिंग न्यूज

उन्नाव में ट्रैक्टर से हादसा, युवक की रोटावेटर में दबने से मौत

उन्नाव, बिहार थाना क्षेत्र के नायकामऊ, मजरा लाला खेड़ा में आज सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक रोहित यादव, पुत्र स्वर्गीय पारस नाथ यादव, अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। ट्रैक्टर में लगा रोटावेटर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

रोहित दो भाई थे और वहीं पिता कुछ साल पूर्व देहांत हो गया था पिता फौजी था

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। बिहार थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, जांच में पता चला कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब रोहित अकेले खेत में काम कर रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, रोहित मेहनती और जिम्मेदार युवक था, जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह हादसा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्यों के दौरान सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर करता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर की तकनीकी स्थिति की भी पड़ताल की जा रही है। इस दुखद घटना ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया है।

रोहित के घर में हादसा सुन कर मातम पसर गया

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टर गोविंद शुक्ला की रिपोर्ट ।