अपराध : दबंग युवक पर महिला को धमकाने और अश्लील गालियाँ देने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
Mon, Apr 21, 2025
दबंग युवक पर महिला को धमकाने और अश्लील गालियाँ देने का आरोप, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर
पाटन उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम हुलासी खेड़ा, मजरा कुतुबपुर की रहने वाली वंदना मिश्रा ने गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बिहार में तहरीर दी है।
पीड़िता के अनुसार, 19 अप्रैल 2025 की सुबह करीब 9 बजे वह अपने मकान में स्थित दुकान पर बैठी थी, तभी गांव के ही दबंग युवक विनय द्विवेदी अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ सामने मौजूद नाई की दुकान पर बैठकर उसे घूरने लगा और इशारों में किसी अप्रिय घटना की योजना बनाता दिखा।
वंदना मिश्रा ने बताया कि उसी दिन शाम करीब 6 बजे जब वह दुकान के पास मौजूद थी, तभी आरोपी ने वहां से गुजरते समय उसे अश्लील गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी देकर मौके से चला गया। पीड़िता का यह भी कहना है कि आरोपी पहले भी उसे फोन पर ध् ामका चुका है, जिससे वह मानसिक रूप से डरी और सहमी हुई है।
घटना को लेकर वंदना ने थाना बिहार में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अपराध : अवैध असलहा के साथ युवक गिरफ्तार
Sun, Apr 20, 2025
बीघापुर, उन्नाव। गश्त के दौरान पुलिस ने एक युवक को अवैध असलहा सहित जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया कोतवाली बीघापुर थाना पुलिस क्षेत्र में शांति व्यवस्था रखने हेतु उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सैदपुर जाने वाले मार्ग के पास एक संधिक्त व्यक्ति को देखा व उस युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले कर तलाशी ली जिसके पास से एक अवैध तमंचा 12 बोर व एक जिंदा
कारतूस बरामद हुआ पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम चंद्रशेखर सिंह उर्फ शेखर पुत्र श्री बृजेंद्र सिंह निवासी सैदपुर थाना बीघापुर आयु 28
बताया पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आयुष अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
अपराध : धारदार हाथियार से जानलेवा हमला
Sun, Apr 20, 2025
धारदार हाथियार से जानलेवा हमला
गौरा -बिहार
दिनांक 18-04-2025 समय लगभग 2.30 pm बजे पड़ोसी अजय पुत्र श्याम लाल ने राजेन्द्र पुत्र दाताराम निवासी दर्शनखेडा पोस्ट गौरा पर धारदार हथियार गणाशा से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया
जिससे राजेन्द्र पुत्र दाताराम। गम्भीर रूप से घायल हो गया। विदित हो कि अजय पुत्र श्यामलाल आय दिन शराब पीकर गन्दी गन्दी गालियाँ देता है पीड़ित ने थाना बिहार में शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की माँग की है।