: खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर ने ली समीक्षा बैठक
Wed, Jun 19, 2024
बीघापुर उन्नाव
खण्ड विकास अधिकारी बीघापुर ने ली समीक्षा बैठक ।
विकास खण्ड बीघापुर के मीटिंग हाल में खण्ड विकास अधिकारी विनोद मणि त्रिपाठी ने ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा की।
जिसमे ग्राम पंचायत अधिकारी,ग्राम रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक,समाज कल्याण अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, स्थापना बाबू मौजूद रहे बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ ने मनरेगा के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये ।
अमृत सरोवर तालाबो,पेंशन सत्यापन,योग दिवस के उपलक्ष्य में अपनी अपनी ग्राम पंचायतों मेंस योग शिविर आयोजित करने व अधिक से अधिक लोगो को जागरूक करने के निर्देश दिये,जिन विद्यालयो की बाउंड्री वाल बनवाई जानी है उनका नाम कार्ययोजना में जोड़ कर कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिये आवासो की स्थिति की भी समीक्षा की गयी व लापरवाही होने कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गयी बैठक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पीयूष गुप्ता ने ग्राम रोजगार सेवकों व तकनीकी सहायकों से बिंदुवार मनरेगा सम्बंधित कार्यो पर चर्चा की बैठक में अनुपस्थित व मनरेगा कार्यो में लगातार लापरवाही करने के कारण ग्राम रोजगार सेवक आशीष यादव को कारण बताओ नोटिस जारी की गयी है बैठक में सहायक विकास अधिकारी प्रताप नारायण द्विवेदी, प्रवेन्द्र कुमार,हरीशंकर,एकाउंटेंट धर्मेंद्र,सचिव पवन मौर्य,सुप्रिया सिंह,पल्लवी शुक्ला, वेद,हिमांशु यादव,प्रकाश सिंह, अनूप भदौरिया, तकनीकी सहायकों में विष्णु कुमार,अजय पटेल,सुरेश बाबू,ग्राम रोजगार सेवकों में रामजी यादव,गोविंद शंकर,शशिकांत शुक्ला,नरेंद्र,बीरेंद्र,अभिषेक,नीतू,रूबी, अनीता, कम्प्यूटर ऑपरेटर शैलेश कुमार चौरसिया,अश्वपति गुप्ता मौजूद रहे।
: भगवंतनगर में होटल में लगी भीषण आग। दो दुकानों का पूरा समान जलकर राख ।
Mon, Jun 17, 2024
भगवंतनगर उन्नाव
बिहार थाना क्षेत्र के भगवंत नगर कस्बे में पकौड़े बनाने के दौरान लगी आग से दो दुकानों का सामान जलकर राख हो गया ।
जानकारी के अनुसार बस स्टॉप स्थित जय भोले स्वीट हाउस में सोमवार की शाम पकोड़ा बनाने के लिए तेल में पकोड़े डाले गए इस दौरान तेल में भयंकर रूप से आग लग गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक बिहार शिव प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस जवानों व चौकी भगवंत नगर के सहयोग दुकानदारों द्वारा आग पर बोरा पाली डालकर काबू पाया गया ।
: दो पक्षों में मारपीट में घायल युवक की जिला अस्पताल में मौत ।
Sat, Jun 15, 2024
उन्नाव
थाना अजगैन के ग्राम नयाखेड़ा में दो पक्षों के मध्य मारपीट की घटना में एक युवक की मौत ।
[video width="1440" height="1440" mp4="https://tvbharatvarsh.in/storage/2024/06/VID-20240615-WA0035.mp4"][/video]
दिनांक 14.06.2024 को समय करीब 20.00 बजे थाना अजगैन क्षेत्रांतर्गत ग्राम नयाखेड़ा में दीपू पुत्र रामलाल उम्र करीब 50 वर्ष व पड़ोसी राजकुमार पुत्र कन्हई उम्र करीब 26 वर्ष के मध्य किसी बात को लेकर गाली गलौज हो रही थी। इसी दौरान दीपू के पक्ष से 1. भोला पुत्र रामलाल 2. मीरा पत्नी दीपू रैदास 3. शिवानी पुत्र भोला व राजकुमार के पक्ष से 1.रूपराम पुत्र कन्हई 2. सुनीता पत्नी कन्हई 3. मधू पुत्री कन्हई भी मौके पर आगये तथा आपस में मारपीट करने लगे। सूचना पर थाना अजगैन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को शांत कराया गया, सभी को मेडिकल हेतु सीएचसी नवाबगंज भेजा गया।
जहां से दीपू उपरोक्त को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आज दिनांक 15.06.2024 को दौरान इलाज दीपू उपरोक्त की मृत्यु हो गई।
सूचना पर थाना अजगैन पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच कर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा भरकर पीएम हेतु भेजा गया है तथा द्वितीय पक्ष से राजकुमार व रूपराम उपरोक्त को हिरासत मे ले लिया गया है। मृतक के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।