हादसा : भांजे की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
chandan pandey Fri, Apr 18, 2025
भांजे की शादी में जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
पाटन उन्नाव। बीघापुर सर्किल के बिहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर खरही पुल के पास अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बहन के घर पेरी ले जा रहे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिहार थाना क्षेत्र के डोकरई गांव निवासी प्रभाकर 34 वर्ष पुत्र रामकुमार गुरूवार की शायं करीब सात बजे अपनी बहन के घर रायबरेली जनपद के मस्तकीब गंज बाइक से जा रहा था। उसकी बहन के ल? के की आज बारात जानी है जिसके लिए वह घर से अपने भाई के साथ पेरी लेकर निकला था। पिता के अनुसार विहार थाना क्षेत्र के सुमेरपुर बक्सर मार्ग पर खरही पुल के पास पहुंचा ही था कि एक अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे प्रभाकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक में पीछे बैठे छोटे भाई सुधाकर को भी मामूली चोट आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनो को सुमेरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लायी जहां चिकित्सकों ने प्रभाकर को मृत घोषित कर दिया। दिवंगत के दो बेटे आदर्श उम्र 6 वर्ष व पार्थ उम्र 4 वर्ष है। पत्नी बबली व माँ रामरती सहित पूरे परिवार का रो रो बुरा हाल है।
विज्ञापन