Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

अपराध : कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार

पाटन (उन्नाव)। अवैध शराब की बिक्री व निष्कर्षण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिहार थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम भदिहा बाजार में छापा मारा। मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

छापे के दौरान संजू देवी पत्नी सुरेश निवासी ग्राम केदारखेड़ा के पास से 8 लीटर अवैध कच्ची शराब, मुन्नी देवी पत्नी स्व. राजकिशोर निवासी केदारखेड़ा के पास से एक-एक लीटर के 10 पाउच, और मंजू देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी केदारखेड़ा के पास से एक-एक लीटर के 12 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की गई है। पुलिस

थाना बिहार

जनपद उन्नाव

का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें