Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दुर्घटना : ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला

chandan pandey Sun, May 25, 2025

ललितपुर में ADM पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। ADM को मधुमक्खियों ने करीब 500 डंक मारे। उन्हें गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। ADM राजेश श्रीवास्तव के साथ सीडीओ कमलाकांत भी मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। उनका ललितपुर में इलाज चल रहा है।

इनके अलावा CDO कमलाकांत ने भागकर अपना मुंह मिट्टी में दबा लिया। हालांकि उनके शरीर पर कई जगह मधुमक्खियों ने डंक मारे हैं। वहीं, विशेष सचिव सुनील कुमार वर्मा हमला होते ही मौके से भाग गए।

सभी अधिकारी रेशम विकास एवं युवा कल्याण विभाग के विशेष सचिव सुनील वर्मा के साथ ललितपुर से 35 किलोमीटर दूर देवगढ़ गांव में पानी की व्यवस्था देखने गए थे। तभी इन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

कंबल ओढ़कर मौके पर पहुंचे गांववाले अफसरों की चीख-पुकार सुनकर गांववाले भागते हुए मौके पर पहुंचे। मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए वो लोग कंबल ओढ़कर आए। तुरंत मामले की जानकारी वन विभाग और पुलिस को दी गई। ADM राजेश श्रीवास्तव की हालत को देखते हुए एम्बुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया। सभी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती ADM सहित अन्य लोगों का हाल-चाल जाना।