Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

: चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने के आदेश के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को गृह विभाग का चार्ज ।चुनाव आयोग ने भेजे गए पैनल में दीपक कुमार के नाम पर लगाई मोहर ।

admin Tue, Mar 19, 2024

नई दिल्ली
चुनाव आयोग के प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद को हटाने के आदेश के बाद मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को गृह विभाग का भी चार्ज दे दिया गया है
नए प्रमुख सचिव, गृह की तैनाती तक वे इस पद पर बने रहेंगे !
  प्रमुख सचिव, गृह के पद के लिए आयोग को पैनल भेजने के लिए छह से ज्यादा अफसरों के नाम देर शाम तक तय कर लिए गए थे !
सूत्रों के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अफसरों मनोज कुमार सिंह, देवेश चतुर्वेदी, दीपक कुमार, अनिल कुमार, अमृत अभिजात, आशीष गोयल, आलोक कुमार व अजय चौहान के नामों पर विचार हुआ। इन्हीं में से तीन का पैनल सीएम से चर्चा के बाद मंगलवार को आयोग को भेजा जाएगा !
सीनियर आईएएस अधिकारी दीपक कुमार यूपी के गृह विभाग के एसीएस बनाए गए हैं।  वह IAS संजय प्रसाद की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। दीपक कुमार 1990 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और अभी वित्त विभाग के प्रमुख हैं।
दीपक अब गृह विभाग के प्रमुख होंगे।
संजय प्रसाद को चुनाव आयोग के आदेश के बाद कल देर रात हटा दिया गया था।
 
 संजय प्रसाद मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग व प्रोटोकॉल के पद की जिम्मेदारी निभाते रहेंगे !