अवैध कब्ज़ा : ग्राम समाज की भूमि अवैध कब्जा क्षेत्रीय लेखपाल पर लगाया आरोप
chandan pandey Sun, Apr 20, 2025

बीघापुर, उन्नाव। ग्राम समाज की भूमि से संबंधित वाद न्यायालय में विचाराधीन होने के बावजूद भू माफिया द्वारा अवैध तरीके से किया निर्माण अधिवक्ता ने आरोप लगाया कि लेखपाल पैसा लेकर भूमाफिया को कराया ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा व निर्माण तहसील बीघापुर मुख्यालय पाटन क्षेत्र के ग्राम बिहार परगना बिहार खतौनी भूमि नंबर 1028 बंजर खाते में कुछ भाग दर्ज है जिसका वाद न्यायालय तहसीलदार महोदय बीघापुर के यहां गांव सभा बनाम सर्वेश कुमार गोस्वामी के नाम से धारा 67 का बाद विचाराधीन उपरोक्त भूमि रायबरेली से लालगंज नेशनल हाईवे के किनारे की भूमि है भू माफिया दबंग व्यक्ति सर्वेश कुमार
गोस्वामी के द्वारा कब्जा करने के दौरान गांव के लोगों की आपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर न्यायालय में वाद कई वर्ष से विचाराधीन चल रहा है अधिवक्ता अतुल कुमार सिंह ने तहसीलदार महोदय बीघापुर को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि नायब साहब ने कार्य को तहसीलदार के आदेश पर रुकवा दिया था परंतु जैसे ही तहसीलदार महोदय का ट्रांसफर हुआ वैसे ही हल्का लेखपाल भू माफिया को अवैध तरीके से पैसा ले देकर कब्जा करवा कर छत डलवा दिया तहसील में एक नहीं दर्जनों मामले ऐसे हैं जिनमें अवैध तरीके से सुरक्षित भूमि / ग्राम समाज की भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहे हैं अधिवक्ता ने तहसीलदार महोदय को प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन