Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

: कर्नाटक में जमकर गरजे अमित शाह, बोले- कांग्रेस ने PFI के 1700 सदस्यों को छोड़ा था, PM मोदी ने लगाया प्रतिबंध

admin Sun, Feb 12, 2023

केंद्रीय अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। दरअसल कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। बेंगलुरु, एएनआई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को दक्षिण कन्नड़ के पुत्तूर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक को महज भाजपा ही सुरक्षित रख सकती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ही ऐसा कर सकती है।

अमित शाह ने देखी कांतारा फिल्म

उन्होंने कहा कि मैंने अभी कांतारा देखी है, कांतारा देख कर मुझे पता चला कि ये प्रदेश कितनी समृद्ध परंपराओं का है। देश में बहुत कम क्षेत्र हैं जहां के लोग विषम परिस्थिति के बाद भी खेती से देश को समृद्ध बनाते हैं। इसी बीच गृह मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जिक्र करते हुए कहा कि आज ही के दिन मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर उनकी निर्मम हत्या हुई थी। आज करोड़ो कार्यकर्ताओं की ओर से उनको प्रणाम करता हूं।

कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक का भला सिर्फ भाजपा ने किया। येदियुरप्पा के नेतृत्व में ही बेंगलुरु बना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पीएफआई के 1700 लोगों को छोड़ने का काम किया था, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाकर हमेशा के लिए बंद कर दिया। त्रिपुरा में PM मोदी का विपक्ष पर हमला, लेफ्ट-कांग्रेस को बताया दो धारी तलवार; सतर्क रहने की दी नसीहत उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस केरल है। मैं ज्यादा कुछ कहना नहीं चाहता हूं। ऐसे में कर्नाटक को अगर सुरक्षित रखना है तो प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा रख सकती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को सुरक्षित करने, आतंकवाद और नक्सलवाद को समाप्त करने का काम किया।
Tripura Assembly Election: भाजपा ने त्रिपुरा में तेज किया चुनाव प्रचार
त्रिपुरा में बोले पीएम- पहले एक ही पार्टी को थी झंडा फहराने की इजाजत, BJP ने दी भय और हिंसा से मुक्ति