Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

25th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: पाटन में बुलडोजर का कहर लोगों का घर के साथ साथ रोजगार भी छिना

admin Thu, Jul 28, 2022

पाटन उन्नाव  उन्नाव जनपद का पाटन कस्बा इस समय हिंदुस्तान में यूक्रेन की याद ताजा करा रहा है। पाटन कस्बे में उन्नाव रायबरेली हाईवे के निर्माण एवं लखनऊ से धानी खेड़ा होते हुए बक्सर जाने वाले हाईवे के निर्माण और चौड़ीकरण से जिस तरह कस्बे की दुकानें और मकानों को तोड़ा गया है उससे खंडहर ही खंडहर दिख रहे हैं ।जहां एक और क्षेत्र के विकास के लिए हाईवे और सड़कों का बनना जरूरी है वहीं दूसरी ओर पाटन कस्बे में सबसे अधिक मकान और दुकानों का ध्वस्तीकरण  हुआ। कानपुर रायबरेली रोड हो या धानी खेड़ा रोड पूरा चौराहा तबाह हो गया पूरे चौराहे पर बुलडोजर ने बनी बनाई आलिशान  इमारतों को मिनटों में धराशाई कर दिया जिससे स्थानीय दुकानदार और रहने वाले लोग जिनकी की रोजी रोटी इन्हीं दुकानों से चलती थी उनका रोजगार भी चला गया बहुत से परिवार बेघर हो गए उन्हें सड़क के किनारे होने के कारण मुआवजा भी नहीं मिला क्योंकि उनकी दुकानें पी डब्ल्यू  डी के परिक्षेत्र में आ रही थी जिसके कारण किसी भी दुकानदार को मुआवजा नहीं मिला। मुआवजा  केवल उन्हीं दुकानदारों को मिला जो अपनी भूमिधरी  नंबर पर घर और दुकान बनाये थे। पाटन चौराहे में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है क्षेत्र के लोगों को पाटन कस्बे में दुकानें ढूंढने में भी दिक्कत हो रही है यह नहीं पता है कि कौन सा सामान कहां मिलेगा कौन सा दुकानदार कहां चला गया जिससे क्षेत्र के लोगों को भी बहुत कठिनाइयां हो रही है पाटन मे चल रहा है बुलडोजर और लोंगों का छिन रहा घर और रोजगार   https://youtu.be/SHRQFgph6Vc