मकान पर अवैद्य कब्ज़ा : पुलिस पर जानलेवा हमला
chandan pandey Wed, Apr 9, 2025
उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली
क्षेत्र में पुलिस टीम पर एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। पुलिस टीम आरोपी को रंगदारी और अवैध कब्जे के मामले में गिरफ्तार करने गई थी। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो राउंड फायर किए। पुलिस ने आरोपी अमित त्रिवेदी और उसकी कथित पत्नी नेहा त्रिवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि मामला शारदा नगर नई बस्ती का है। कानपुर की रमा मिश्रा का मकान अमित त्रिवेदी को किराए पर दिया गया था। रमा मिश्रा के पति की मृत्यु के बाद अमित और नेहा ने मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने दावा किया कि मकान उन्हें तीन लाख रुपये में बेचा गया है। रमा मिश्रा की शिकायत पर 3 अप्रैल को पुलिस ने दोनों के खिलाफ रंगदारी, धमकी और कब्जे का मुकदमा दर्ज किया। सोमवार रात करीब 11 बजे पुलिस मकान पर पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर आरोपी ने रिवॉल्वर से फायर कर दिए। गोली नेहा के पैर को छूकर निकल गई, जिससे उसे मामूली चोट आई। गंगाघाट कोतवाली प्रभारी अनुराग सिंह के अनुसार, अमित त्रिवेदी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। अब पुलिस पर हमले का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने रिवॉल्वर जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन