: विधायक अरविंद गिरी की अन्तिम यात्रा में शामिल हुये उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक
admin Wed, Sep 7, 2022
लखीमपुर
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक आज विधायक अरविंद गिरी की अन्तिम यात्रा में शामिल हुये और उन्हे विनम्र श्रद्धांजलि दी ।उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे ।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक इसके बाद शाहजहांपुर शाहजहांपुर पहुंचे और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा 2024 की तैयारी को लेकर रणनीति बनाई।जनपद के अधिकारियों के साथ सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की।
शाहजहांपुर के बाद उप मुख्यमंत्री पीलीभीत पहुँचे।पीलीभीत पहुँचने पर पुलिस लाईन में कार्यकर्ताओं द्वारा जबरदस्त स्वागत किया गया । उप मुख्यमंत्री ने पीलीभीत में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण भी किया और शीघ्र ही काम को पूरा कराने के अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये ।
उप मुख्यमंत्री ने कराये जा रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की भी बारीकी से जांच की तथा।साइट प्लान का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन