Advertisment

10th December 2025

BREAKING NEWS

भारत की दो दिनों की यात्रा पर आए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और पीएम मोदी के बीच की अहम बैठक

व्लादिमीर पुतिन पहुंचे भारत : पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर किया भव्य स्वागत

राकेश त्रिपाठी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा ने समाजवादी पार्टी के सांसद को दिया जेहाद का जवाब

विराट कोहली ने एकदिवसीय क्रिकेट में लगाया 53 वाँ शतक ।रचा इतिहास।

उत्तर प्रदेश के सीनियर आईपीएस सुजीत पांडेय का हुआ प्रमोशन।

गजब : डीएम के 80 वर्षीय पिता से शांति भंग का खतरा, पुलिस ने काटा चालान...

chandan pandey Fri, Apr 11, 2025

कानपुर। कानपुर से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। कानपुर के कल्याणपुर की पुलिस ने कल्याणपुर में रहने वाले 80 वर्षीय एसएन त्रिपाठी, जिनके बेटे शशांक त्रिपाठी वर्तमान में बाराबंकी के डीएम हैं, का शांति भंग की आशंका में चालान काट दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से डीएम के पिता सदमे में हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने बिना किसी सबूत के उनका चालान कर दिया है, जिससे उनके आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। दरअसल, कल्याणपुर इलाके में एक मंदिर को लेकर दो समितियों के बीच विवाद चल रहा है। फरवरी में मंदिर के दानपात्र को खोलने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिस वजह से मामला थाने तक पहुंच गया। एसएन त्रिपाठी का आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष की सुनी और रिपोर्ट दर्ज करते समय जबरदस्ती उनका नाम भी डाल दिया। कल्याणपुर के एसीपी अभिषेक पांडे के अनुसार जांच की जा रही है और लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें