नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्यवाही : नशे के सौदागर पुलिस की गिरफ्त में
chandan pandey Tue, Apr 8, 2025
उन्नाव नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 50 लाख कीमत के 5 किलो चरस के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर 
उन्नाव। पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को 5 किलो 200 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। बता दे की पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह की टीम ने सफलता पाई। गिरफ्तार तस्करों की पहचान जालौन निवासी अनवार अली और कानपुर देहात निवासी मनोज तिवारी के रूप में हुई
है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी में चरस के अलावा 9500 रुपये नकद भी बरामद हुए। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे बिहार के रक्सौल से चरस लाकर विभिन्न जिलों में सप्लाई करते थे। बता दे कि मनोज तिवारी पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ % जीरो टॉलरेंस% की नीति अपनाई जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस की विशेष टीम इनके नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन