Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

14th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 15-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 14-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 13-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 12-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

: फ्लाइट लेट होने पर बोले EAC-PM के चेयरमैन बिबेक देबरॉय "Air India से तंग आ चुका हूं":

admin Fri, Feb 17, 2023

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय ने टाटा के स्वामित्व वाली एअर इंडिया की सेवाओं के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि एयरलाइन "निजीकरण से पहले बेहतर" थी.

नई दिल्ली:  प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के अध्यक्ष बिबेक देबरॉय (Bibek Debroy ) ने शुक्रवार को एअर इंडिया को लेकर शिकायत की है. देबरॉय ने टाटा (TATA Group) के स्वामित्व वाली एअर इंडिया (Air India) की सेवाओं के बारे में शिकायत करते हुए कहा कि एयरलाइन "निजीकरण से पहले बेहतर" थी. फ्लाइट के लेट होने पर उन्होंने कहा- 'मैं एअर इंडिया से अब तंग आ चुका हूं.' जाने-माने अर्थशास्त्री बिबेक देबरॉय ने ट्वीट थ्रेड में कहा, 'मुंबई से दिल्ली के लिए AI-687 की उड़ान में देरी के बाद मैं एअर इंडिया से तंग आ गया.' एक ट्वीट का जवाब देते हुए एअर इंडिया ने कहा कि परिचालन संबंधी कारणों से उड़ान में देरी हो रही है. देबरॉय ने ट्वीट किया, 'एअर इंडिया से तंग आ चुका हूं. एआई 687 पर मुंबई से दिल्ली के लिए बुक किया था. डिपार्चर का निर्धारित समय 16.35 (4:35 बजे) था.  ETD बदलता रहता है. अब 19.00 (7 बजे) अभी जानकारी भी नहीं है. निजीकरण से पहले यह बेहतर था...," एक दूसरे ट्वीट में देबरॉय ने कहा- 'यह एक सचेत निर्णय है कि मैं आगे भविष्य में कभी भी एअर इंडिया से सफर नहीं करूंगा.' उन्होंने कहा- "यह निजीकरण से पहले तुलना में बहुत खराब है. कोई भी जिम्मेदार नहीं लगता है. एसटीडी हर 15 मिनट में बदल रहा है. काउंटर पर मौजूद कर्मचारी लगातार बयान बदल रहे हैं.' देबरॉय ने यह भी कहा कि अधिक विमानों के ऑर्डर दिए जाने से स्वचालित रूप से सेवा में सुधार नहीं होता है. उन्होंने कहा, "मुंबई-दिल्ली एआई 687 नरक है, स्वर्ग नहीं. गेट पर चार घंटे. और देरी. ख़मीर की खुराक के साथ ग्राहक सेवा."