Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्यवाही : अंसल ग्रुप के लखनऊ ऑफिस में ED का छापा

chandan pandey Tue, Apr 8, 2025

लखनऊ : अंसल ग्रुप : सुसांत गोल्फ़ सिटी स्थित स्वॅपिंग स्क्वेयर बिल्डिंग 2 में आज सुबह करीब 11 बजे ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापा मारा। अफसरों ने उपर जाने और आने वालों को रोककर पूरे इलाके को सील कर दिया। कर्मचारियों और अधिकारियों से एक घंटे तक पूछताछ की गई।

हरियाणा प्रदेश के गाड़ी नम्बर की प्लेट से पहुंचे अधिकारी

करीब सुबह 11 बजे हरियाणा प्रदेश से दर्जनों गाड़ियों में आए ईडी के अधिकारियों ने कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी प्रमुख रूप से अंसल एपीआई के भ्रष्टाचार के मामले में जांच कर रहे हैं। अधिकारियों ने घटना स्थल पर पूरी सावधानी से अपना काम किया।

अंसल एपीआई के वाईस प्रेजिडेंट की गिरफ्तारी की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, अंसल एपीआई के वाईस प्रेजिडेंट राजेश राव को हिरासत में लेने की चर्चा है। इस मामले में ईडी, सीबीआई और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियां मिलकर जांच कर रही हैं। जांच के दायरे में अंसल एपीआई के बड़े अधिकारियों का नाम भी शामिल है।

2:03 pm