किसान यूनियन : किसान यूनियन ने पांच सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
chandan pandey Wed, Apr 16, 2025

सुमेरपुर, उन्नाव। तहसील बीघापुर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बीघापुर इकाई द्वारा होने वाली मासिक तहसील स्तरीय पंचायत शंकर मंदिर तहसील परिसर पाटन में की गई। मासिक बैठक में 5 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बीघापुर रनवीर सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से पीएनसी द्वारा इन्देमऊ में गेट बनवाने के लिए, बिहार मौरावां रोड को दुरुस्त करने के लिए , गंगा एक्सप्रेसवे से बिहार मौरावां रोड
में स्लिप मार्ग द्वारा वाहन चढ़ने उतरने की मांग की गई। साथ ही गांवो में बन रही सीसी रोडो का किनारा भराई, अत्यधिक अघोषित बिजली कटौती तथा उपभोक्ताओं को मीटर रीडर कई कई महीनो का एक साथ बिल भेज देने की शिकायत करते हुए शाशन से जल्द मांगो को पूरा करने का ज्ञापन दिया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह देवारा, तहसील अध्यक्ष राजेश सिंह, तहसील प्रभारी अजय बाजपेई, अर्पित त्रिवेदी अजय देवारा, वीरेन्द्र सिंह के साथ लगभग दो दर्जन किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन