Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : पांच लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा

chandan pandey Tue, Apr 29, 2025

बीघापुर, उन्नाव। थाना क्षेत्र में विदेशी मुद्रा का लालच देकर ठगी करने वाले बांग्लादेशी गिरोह के जेल में बंद आरोपियों की फर्जी जमानत कराने का मामला सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ कि वकील और फर्जी जमानतदारों की मिलीभगत से तीन आरोपियों की जमानत कोर्ट से स्वीकृत कराई गई थी। बीघापुर पुलिस ने इस प्रकरण में पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचना का मुकदमा दर्ज किया है। ठगी में पकड़े गए थे बांग्लादेशी गिरोह के सदस्य रायबरेली जिले के थाना सरेनी क्षेत्र निवासी मानू सोनी की तहरीर पर बीघापुर थाना में 21 फरवरी 2025 को विदेशी मुद्रा के लालच में ठगी करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने 24 फरवरी को बीघापुर के ठगपुरवा कट के पास

से बांग्लादेशी गिरोह के पांच सदस्यों में हमीदा, अब्दुल जलील, मिन्टू, अफरोजा और मासूम मुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्यों ने मथुरा में फर्जी आधार कार्ड बनवा रखे थे। मामले की विवेचना कर रहे दरोगा सूरज सिंह को कोर्ट से सूचना मिली कि जेल में बंद आरोपियों की जमानत प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है। छानबीन में सामने आया कि आरोपित हमीदा और अब्दुल जलील के जमानती दस्तावेज फर्जी थे। जमानतदारों में अचलगंज थाना क्षेत्र के गयारी पुरवा गांव निवासी वृद्ध शिव नारायण और राम लखन के नाम सामने आए, लेकिन जांच में पता चला कि दोनों ने जमानत देने से इनकार किया है। राम लखन तो दस सालदरोगा ने पूरी रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर बीघापुर थाने में आरोपित हमीदा, वकील अनिल कुमार,

आरोपित के पैरवीकार और दोनों फर्जी जमानतदारों के खिलाफ धोखाधड़ी व कूटरचना का मुकदमा दर्ज कराया। अब तीसरे की भी जमानत मंजूर पुलिस के अनुसार हमीदा, अफरोजा, अब्दुल जलील और मिन्टू पर पहले से सदर कोतवाली व हरदोई जिले के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। कोर्ट से हमीदा और अब्दुल जलील की जमानत स्वीकृत हो चुकी थी, अब मासूम मुल्ला की भी जमानत मंजूर कर दी गई है। डर के चलते वृद्ध ने भूमि बच्चों के नाम कराई आरोपित अब्दुल जलील की जमानत में वृद्ध शिव नारायण का नाम सामने आने पर, डर की वजह से शिव नारायण ने अपनी जमीन अपने बच्चों के नाम करवा दी, ताकि उनकी संपत्ति से कोई हेराफेरी न कर सके।