Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : चार बहुओं की सास अपने 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार

chandan pandey Mon, Jun 2, 2025

चार बहुओं की सास अपने 30 साल के प्रेमी संग हुई फरार, बुजुर्ग पति ने CM योगी से मांगा न्याय की गुहार यूपी के ललितपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है.

जखौरा थाना क्षेत्र के सांकरवार कला गांव में चार बहुओं की सास 30 साल के प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई. आरोप तो यह भी है कि जाते-जाते वह बहुओं के कीमती जेवरात भी अपने साथ ले गई. पीड़ित बुजुर्ग पति हरिराम पाल को जब पत्नी भगवती की इस हरकत का पता चला तो उनके होश उड़ गए. पहले उन्होंने स्थानीय जखौरा थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन जब वहां से कोई मदद नहीं मिली तो उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई.

हरिराम पाल का आरोप है कि उनकी पत्नी को गांव के ही रहने वाले 30 वर्षीय युवक कृष्णपाल झा ने बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया. हरिराम पाल का कहना है कि भगवती करीब दो महीने पहले अचानक घर से लापता हो गई. पहले तो उन्होंने सोचा कि वह किसी रिश्तेदार के घर गई होगी, लेकिन जब कई दिनों तक उसका कोई अता-पता नहीं चला और घर में रखे बहुओं के जेवरात भी गायब पाए गए, तब जाकर उन्हें असली माजरा समझ आया. घर में चार बहुएं हैं, जब उन्हें यह पता चला कि उनकी सास अपने प्रेमी के साथ भाग गई और साथ ही उनके जेवरात भी ले गई, तो उनका भरोसा ही टूट गया. बहुओं का कहना है कि एक ओर समाज में उन्हें बदनामी झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर उनके वर्षों की

जमा-पूंजी भी चली गई. एक बहू का कहना है कि, हमें तो इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा.

हरिराम पाल ने ललितपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने और अपनी पत्नी को वापस लाने की मांग की है. उनका कहना है कि सिर्फ पत्नी ही नहीं, बल्कि जेवरात की चोरी भी एक गंभीर अपराध है,