फ्रॉड : पेमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई 7500/- रु0 की संपूर्ण धनराशि कराई गई रिफण्ड
chandan pandey Tue, Apr 15, 2025
पेमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड कर निकाली गई 7500/- रु0 की संपूर्ण धनराशि कराई गई रिफण्ड
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी महोदया नगर के कुशल पर्यवेक्षण में साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पीड़ित के खाते से पेमेन्ट एप के माध्यम से फ्रॉड की गई 7500/- रुपये की संपूर्ण धनराशि थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित को रिफण्ड कराई गई।
पीड़ित विनय सिंह निवासी
दोस्तीनगर थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा आनलाइन साइबर पोर्टल पर प्रार्थना पत्र बावत पेटीएम के माध्यम से दिनांक 13.03.2025 को 7500/- रू0 का फ्राड होने विषयक दिया गया था। जिस पर थाना कोतवाली साइबर टीम उन्नाव द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 15.04.2025 को पीडित की फ्राड की गयी 7500/- रूपये की संपूर्ण धनराशि पीड़ित को रिफण्ड करायी गयी।
विज्ञापन