Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

: अगर हिंदुस्तान में पटाखा फूटता है तो पाकिस्तान सफाई देता है। मोदीराज में आतंकवादियों और तमंचा वादियों में खौफ है बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

भगवंतनगर उन्नाव
उन्नाव जनपद में लोकसभा चुनाव की एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को निशाने पर लिया।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में युवाओं के हांथ में तमंचे होते थे वही भाजपा की सरकार में टेबलेट।
भाजपा सरकार में रसोई गैस की नही होती है कालाबाजारी ।कांग्रेस की सरकार में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बड़ी बड़ी लाइन लगानी पड़ती थी मगर भाजपा सरकार में रसोई गैस सभी को आसानी से उपलब्ध है ।
पूरे देश को आज देश के प्रधानमंत्री पर गर्व है ।हमारी सरकार ने गरीबों को आयुष्मान कार्ड के जरिए 5 लाख तक के इलाज को फ्री किया है 70 वर्ष के सभी नागरिकों को भी आयुष्मान कार्ड के दायरे में लाया गया है ।अब उनका भी इलाज फ्री होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है देश के अंदर व बाहर आतंकवादियों में खौफ है ।यही नहीं योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी की सरकार पर राम लला में हमले में शामिल आतंकियों के मुकदमे वापस लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग राम के विरोधी है जो राम के नही हुए वो तुम्हारे कब होंगे ।
मुख्यमंत्री ने उन्नाव जनपद के साहित्यकारों के नाम लेते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का नाम भी जोड़ते हुए उन्नाव की धरती को माता चंद्रिका को नमन किया ।
काशी ,अयोध्या ,विंध्यवासिनी  धाम के साथ साथ बक्सर की मां चंद्रिका धाम को भी जोड़ते हुए विकास को गिनाया।और कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर भाजपा को वोट देकर मोदी सरकार को पुनः बनाने की अपील ।