Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

1st October 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : पुलिस की मौजूदगी में टोल प्लाजा कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा

पुलिस की मौजूदगी में टोल प्लाजा कर्मचारियों को दबंगों ने पीटा -उन्नाव से लालगंज नेशनल हाईवे में बने टोल प्लाजा अकवाबाद में चार पहिया गाड़ी निकालने को लेकर प्लाजा में कार्य रत कर्मचारियों से विवाद हो गया टोल प्लाजा कर्मचारी शिवेन्द्र सिंह Acc. Vivek con. ने तहरीर में लिखा कि मैं टोल प्लाजा अकवाबाद में Accountent के पद पर कार्यरत हूँ ड्यूटी के दौरान समय तकरीबन शाम 7.30 पर एक गाडी UP 32HD1115 के चालक गाडी को Exampt करवाने को लेकर आफिस में आये और मुझे धमकी दिये कि हमारी गाडी को निकालो वरना यहाँ पर नौकरी करना बहुत मुश्किल होगा मैंने बोला कि आप की गाडी अगर निकलती है तो मैनेजर सर से गाडी का मैसेज करा दें। उसके कुछ समय बाद उसी गाडी चालक ने मुझे ज्ञान शुक्ला नाम के एक लड़के से मोबाइल पर बात करवायी जो कि खुद को विधायक आशुतोष शुक्ला का नाम लेकर बोल रहे थे कि अभी टोल पर आ करके सभी बाहर से आये हुए स्काट को मारूँगा। उस कल को खत्म होते ही मैने Dial-100 गाडी को काल किया और टोल पर आने के लिए बोला जो कि समय पर पहुँच गयी उसके पहुँचने के कुछ देर बाद ही दो से तीन गाडियो मे भर कर कुछ लडके वहाँ पहुँचे जिनकी पहचान राज शुक्ला S/ अरविन्द कुमार शुक्ला, सचिन शुक्ला S/स्व० सदन प्रकाश शुक्ला बच्चा शुक्ला S/ अजय कुमार शुक्ला, ज्ञान शुक्ला पता अज्ञात लोगो ने आफिस में खुसकर जिसमे पुलिस स्टफ पहले से मौजूद था ये सभी लोग आ करके मुझे गालियाँ देने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे मेरे साथ मारपीट की अगर पुलिस नही होती तो बहुत गम्भीर अपराध होने की अशंका से इन्कार नही किया जा सकता इस पूरी घटना की वीडियो रिकार्डिंग आफिस में लगे कैमरे में रिकार्ड हुई है एवं मेरे पास मौजूद है। मुझे डर है कि भविष्य में मेरे साथ अन्य कोई बडी घटना कर सकते है यदि यहाँ नौकरी करने के दौरान मेरे साथ कोई घटना घटती है तो ये लोग जिम्मेदार होंगे तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में

मुकदमा पंजीकृत हो गया