अपराध : अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड हुआ
chandan pandey Mon, Apr 21, 2025

उन्नाव। एसपी उन्नाव दीपक भूकर के निर्देशन में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करों के कब्जे से हरियाणा माकां अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप व दो लग्जरी गाड़ियाँ पुलिस ने जब्त की। तस्कर बिहार ले जाकर ऊँचे दाम पर शराब बेचते थे। बता दे एसपी के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट, सर्विलांस व थाना बेहटामुजावर की संयुक्त पुलिस ने जोगीकोट आगरा लखनऊएक्सप्रेसवे संडीला अंडर पास पर एक स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 14 जेटी 5203 व एक इको कार नंबर डीएल 9 सी डब्लू 5215 को चेकिंग के दौरान रोका। दोनों गाड़ियों की तलाशी ली गई तो स्विफ्ट डिजायर कार से 45 अदद बोतल जोनी वाल्कर रेड लेवल बलेण्डिड स्कोच विस्की, 23 अदद सिग्नेचर रेयर एजिड विस्की हाफ, 45 अदद बलेण्डर प्राइड बोतल अल्ट्रा प्रीमियम विस्की, 46 अदद बलेण्डर प्राइड पौवा, 33 अदद रायल ग्रीन क्लासिक पौवा विस्की, 37 अदद रायल ग्रीन बोतल विस्की, 45 अदद रायल ग्रीन हाफ विस्की शराब हरियाणा स्टेट ब्रान्ड की बरामद कर तीन तस्करों दिनेश कुमार यादव पुत्र
रंजीत यादव निवासी छिपियाना बुजुर्ग थाना विजय नगर जिला गौतमबुद्ध नगरहाल पता 237 लोहिया नगर थाना सियानी गेट कोतवाली जिला गाजियाबाद, मूल पता - ग्राम प्रताप गंज थाना प्रताप गंज जिला सिकोल बिहार उम्र करीब 44 वर्ष... कुनाल पुत्र यादराम जाटव निवासी बीवी सलेमपुर थाना कोतवाली कासगंज जिला कासगंज हाल पता जे.जे कालोनी बक्करवाला वेस्ट दिल्ली राज्य दिल्ली उम्र करीब 24 वर्ष.. विक्की जायसवाल पुत्र सज्जन जायसवाल निवासी ठ-3 साढे बारह गज ज्ञ ब्लाक म०न० 733 थाना ख्याला जिला राजोरी गार्डन नई दिल्ली, मूल निवास ग्राम कोरला जिला सहरसा बिहार उम्र करीब 27 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस ने जब शराब तस्करों से पूछताछ की तो तस्करों ने बताया कि हम लोग जनपद सोनीपत (हरियाणा) व गुरुग्राम से सस्ते दामो में अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्राण्ड खरीद कर अधिक लाभ कमाने के लिये अपने वाहनो पर शाब लाद कर बिहार राज्य में उसे ऊंचे दामों में बेचते है तथा हम लोग यह कार्य काफी समय से कर रहे है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना बेहटा मुजावर पर मु०अ०सं० 99/2025 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन