बाबा साहब सदैव अमर रहें : विधायक आशुतोष शुक्ला ने अम्बेडकर जी की प्रतिमा का किया माल्यार्पण
chandan pandey Mon, Apr 14, 2025
बाबा साहब सदैव अमर रहें
एक प्रसिद्ध राजनीतिक नेता, दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद्, बहु-भाषाविद्, और एक समाज सुधारक के रूप में, छूआछूत और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिये अपना जीवन समर्पित करने वाले डॉ भीम राव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती पर, शत शत नमन करता हूं
ग्राम सभा बेथर में, कल पूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा एवं प्रांगण की साफ सफाई और पूर्व संध्या पर उनके स्मारक स्थल पर देशी घी के दिए जलाकर उनकी पुण्य स्मृति को नमन किया 
आज पूर्व अध्यक्ष सहकारी बैंक, हमारे अग्रज हरिसहाय मिश्रा जी, मंडल अध्यक्ष रमा गुप्ता जी, ग्राम प्रधान विमल शुक्ला जी, मीडिया प्रभारी समीर शुक्ला जी के साथ उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर, अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन