गजब : सास मिल गई है
chandan pandey Thu, Apr 17, 2025
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने
वाला मामला फिर चर्चा में है. शादी से पहले अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हुई सास अनीता देवी आखिरकार वापस लौट आई है. 16 अप्रैल को अनीता देवी और दामाद राहुल अचानक अलीगढ़ के दादों थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया. अब अनीता देवी का एक वीडियो सामने आया जिसमें उसने अपने भागने की वजह बताई है. अनीता ने बताया कि उसका पति उसे बहुत परेशान करता था, इस वजह से उसने यह कदम उठाया. वहीं, अनीता ने इस बात को मजबूती से कहा कि अब वह अपने आगे का जीवन राहुल संग बिताना चाहती है.
विज्ञापन