Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

गजब : दामाद संग सासू माँ फरार

chandan pandey Fri, Apr 11, 2025

ये है दूल्हे राजा और साथ में है इनकी सासु मां...!

आगामी 16 अप्रैल को इनकी बेटी के साथ इनका शादी होना तय हुआ था। करीब एक महीने पहले शादी की बातचीत फाइनल हुई थी। उसी दौरान होने वाले दामाद जी ने सासु मां को एक मोबाइल दिया... और फिर नॉर्मल बातचीत चालू हुई... फिर कुछ दिनों में ही इन दोनों की केमिस्ट्री जमने लगी, और इतनी जमने लगी कि शादी के सीन से बेटी ही गायब हो गई। होने वाले ससुर जी बैंगलोर में जॉब करते है। जब वो पिछली मर्तबा घर आये तो देखा कि होने वाले दामाद जी सासु मां से घंटों-घंटों तक बात करते है.. 24 में से 20 घण्टे फोन में ही लगे रहते है। होने वाली बीवी तो कहीं है ही नहीं, कोई संपर्क नहीं, बस हरदम हर वक्त सासु मां।

अब शादी के 9 दिन पहले सासु मां होने वाले दामाद जी के साथ फुर्र हो गई। घर में बेटी के लिए जो भी रुपये और गहनें-जेवरात जमा थे वो सब भी अपने साथ लेकर निकल ली। घर में अब कोई पैसा शेष नहीं।

इतना ही नहीं, होने वाले दामाद जी ने भागने के बाद होने वाले ससुर जी को फोन करके बताया कि, तुम लोगों ने सासु मां को 20 साल तक बहुत परेशान किया है, सताया है, जुल्म किया है.. अब इन्हें हमेशा के लिए भूल जाओ। ढूंढ़ने की कोशिश भी मत करना।