Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-06-2026

रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता पर केंद्रित रही चर्चा

भारत को सस्ते तेल की पेशकश से बदले समीकरण

पीएम मोदी बोले- तकनीक और योजनाओं से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था

वायरल वीडियो ने सहमति और महिलाओं के सम्मान पर छेड़ी बहस

अपराध : मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने पर पुलिस का नया तरीका

उन्नाव। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ितों के लिए एक नई परेशानी सामने आई है। जनपद उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी एक महिला ने जब थाने की अनसुनी से परेशान होकर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, तो उसे पुलिस की ओर से कार्यवाही के बजाय "OTP गेम" का सामना करना पड़ा।

पीड़िता का आरोप है कि थाना पुलिस विपक्षियों से मिलीभगत कर उसे फोन पर दबाव बना रही है। महिला सिपाही ने थाने से फोन कर कहा कि "हमने आपको एक OTP भेजा है, उसे बता दीजिए, हम कार्यवाही कर रहे हैं।" लेकिन जब पीड़िता ने कार्यवाही की जानकारी मांगी तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। संदेह होने पर महिला ने ओटीपी साझा करने से साफ इनकार कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि पुलिस समझौते का दबाव बना रही है, जबकि वह न्याय चाहती है। सबसे गंभीर बात यह है कि अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई एफआईआर तक दर्ज नहीं की गई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब मुकदमा ही दर्ज नहीं हुआ, तो OTP किस कार्यवाही के लिए मांगी जा रही थी?

पीड़िता ने कहा कि यदि थाना पुलिस निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करती, तो वह मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें