Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

अभिषेक प्रकाश कांड : कमीशनखोरी केस में निकांत जैन को मिली जमानत, IAS अभिषेक प्रकाश पर कार्रवाई न होना एक बड़ा सवाल ।

Munesh Kumar Shukla Sat, May 24, 2025

लखनऊ उत्तर प्रदेश

कमीशनखोरी केस में निकांत जैन को मिली जमानत, IAS अभिषेक प्रकाश पर कार्रवाई न होना एक बड़ा सवाल ।

लखनऊ की भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट से निकांत जैन को जमानत मिल गई है। निकांत वही व्यक्ति हैं, जिन्हें IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के लिए कमीशनखोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

20 मार्च को लखनऊ पुलिस ने निकांत जैन को गोमती नगर इलाके से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद यूपी इन्वेस्ट के तत्कालीन सीईओ अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया था।

SIT द्वारा मामले की जांच के लिए गठित टीम ने निकांत जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि मुख्य आरोपी बताए जा रहे IAS अभिषेक प्रकाश से अब तक पूछताछ तक नहीं की गई है।

पीड़ित कॉरपोरेट कंपनी अधिकारी ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया था कि उन्हें 5% कमीशन के लिए अभिषेक प्रकाश का नंबर देकर निकांत जैन से संपर्क करने को कहा गया। लेकिन SIT के पास अभिषेक प्रकाश का एक भी बयान मौजूद नहीं है।

अब सवाल उठ रहे हैं

क्या SIT पर दबाव है अभिषेक प्रकाश को बचाने का?

जब पीड़ित ने नाम लिया, तो अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं?

इस पूरे मामले ने शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जांच की निष्पक्षता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।