Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

30th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 30-06-2026

अभिजीत दीपके ने बताया- मैं भूख हड़ताल पर क्यों नहीं बैठा

ड्रोन हमलों से ऊर्जा ढांचे पर असर, हालात बने चुनौतीपूर्ण

कई देशों में टूटे तापमान के रिकॉर्ड, जलवायु परिवर्तन पर बढ़ी चिंता

ट्रस्ट से जुड़े कई प्रमुख लोगों को भेजे जा सकते हैं नोटिस

मुख्यमंत्री ने बासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी की तैयारियों की समीक्षा : चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ का होगा आयोजन ।

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 29, 2025

लखनऊ उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने बासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी की तैयारियों की समीक्षा की

प्रमुख देवी मन्दिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की सम्भावना, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाएं : मुख्यमंत्री

चैत्र नवरात्रि में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए

नगरों और गांवों में मन्दिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए

पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के निर्देश

चैत्र रामनवमी के उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ कराया जाए

आगामी 05 अप्रैल दोपहर से प्रारम्भ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होनी चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने चैत्र रामनवमी के मंगलमयी उपलक्ष्य में सभी जनपदों में 24 घण्टे का श्रीरामचरितमानस का अखण्ड पाठ कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि आगामी 05 अप्रैल दोपहर से प्रारम्भ अखण्ड मानस पाठ की पूर्णाहुति 06 अप्रैल को श्रीरामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर में श्रीरामलला के सूर्य तिलक के साथ होनी चाहिए। मुख्यमंत्री जी के निर्देश के बाद सभी जनपदों में देवालयों/मन्दिरों में आवश्यक व्यवस्थाएं प्रारम्भ कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री जी ने आज यहां वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बासंतिक नवरात्रि और श्रीरामनवमी से सम्बन्धित तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मन्दिर बलरामपुर, शाकुम्भरी देवी मन्दिर सहारनपुर, विन्ध्यवासिनी देवी धाम मीरजापुर आदि प्रमुख देवी मन्दिरों व शक्तिपीठों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन होगा। सूर्य तिलक का दर्शन करने अयोध्या में पूरे देश से लोगों के आगमन की सम्भावना है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबन्ध किए जाने चाहिए। कतारबद्ध श्रद्धालुओं को तेज धूप में खड़े होने में समस्या न हो, इसके लिए जूट मैटिंग करायी जाए। सभी देवालयों में पेयजल के पुख्ता प्रबन्ध होने चाहिए। छाजन की व्यवस्था करायी जाए।

मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए कि चैत्र नवरात्रि में पूरे प्रदेश में समान रूप से निर्बाध 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि मन्दिरों के आसपास अण्डा, मांस आदि की दुकानें नहीं होनी चाहिए। साथ ही, यह भी सुनिश्चित कराएं कि कहीं भी अवैध स्लॉटरिंग न हो।

मुख्यमंत्री जी ने नवरात्रि के दृष्टिगत नगर विकास विभाग और ग्राम्य विकास विभाग को क्रमशः नगरों और गांवों में मन्दिरों/देवालयों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र में स्वच्छ परिवेश सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार अतिरिक्त सफाई कर्मी भी लगाए जाएं। मुख्यमंत्री जी ने पुलिस को स्थानीय आवश्यकताओं के दृष्टिगत भीड़ प्रबन्धन और फुट पेट्रोलिंग की बेहतर कार्ययोजना लागू करने के भी निर्देश दिए।

---------

विज्ञापन

जरूरी खबरें