Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दुर्घटना : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा

chandan pandey Sun, May 25, 2025

उन्नाव : थाना बांगरमऊ क्षेत्र के अंतर्गत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किमी संख्या 230 पर वाहन संख्या UP14 FK 4045 और कंटेनर संख्या HR55 V 1667 के बीच दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। साथ ही, एक महिला आरूसी उपाध्याय पुत्री अजीत कुमार उपाध्याय, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी संजय नगर, गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हुई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बांगरमऊ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को सीएचसी बांगरमऊ में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना में शामिल कंटेनर और वाहन को एक्सप्रेसवे से किनारे कर दिया गया है।

यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है और शांति व्यवस्था में कोई समस्या नहीं है।