अपराध : चेकिंग के दौरान भाग रहे कार सवार युवकों को पुलिस ने पकड़ा
chandan pandey Wed, Apr 23, 2025

बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत स्थित एस बी आई बैंक के पास सोमवार रात खड़े तीन लोग पुलिस गश्त देख कार से भागे पुलिस पकड़ से बचने के लिए थाना अध्यक्ष की जीप के सामने भाग रहे युवकों की कार लहरा गई जिससे थानाध्यक्ष बाल बाल बचे। पुलिस ने कर का पीछा कर युवकों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की है।
थाना अध्यक्ष राजपाल ने बताया कि सोमवार रात लगभग 12 बजे पुलिस बल के साथ नगर पंचायत स्थित बैंक अन्य सरकारी संस्थानों की चेकिंग चल रही थी। हाईवे स्थित स्टेटबैंक शाखा व एल आई सी कार्यालय के पास सफेद रंग की कार खड़ी दिखी ।
पुलिस की जीप देखते ही कार सवार अपनी कार स्टार्ट कर तेज रफ्तार से उन्नाव की और भागे पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो एस ओ की जीप के सामने से कार लहराते हुए भागे। पुलिस ने पीछा कर दांदामऊ गांव के सामने कार सहित तीनो युवकों को पकड़ लिया। पकड़े गए युवकों में जनपद फतेहपुर के थाना जहानाबाद के गांव नुनारा निवासी विनीत व आशीष है जो सदर कोतवाली उन्नाव में उत्तम अस्पताल के संचालक है।सोमवार शाम बीघापुर अपने मित्र डी एस एन रोड निवासी अमित पाण्डेय के साथ कार से कस्बे में सुपर अस्पताल आए थे। थाना अध्यक्ष ने बताया युवकों के पास कोई संदिग्ध वस्तु नही निकली और उनके द्वारा दी गई जानकारी जांच में सही निकली तीनों के विरुद्ध शांति भंग कार्यवाई की गई है कार के कागजात पूर्ण न होने पर एम वी एक्ट के अंतर्गत कार सीज की गई है ।
विज्ञापन