Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: छात्रा के मोबाइल छीनने वाले का पुलिस ने किया इनकाउंटर

admin Mon, Oct 30, 2023

गाजियाबाद उत्तर प्रदेश
जिले में स्थित NH-9 पर शुक्रवार को झपटमारों में मोबाइल लूट के दौरान ऑटो से गिरकर घायल हुई छात्रा कीर्ति की रविवार को मौत हो गई।
अब इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लूटेरे जितेंद्र उर्फ जीतू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। 
पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के बाद बदमाश घायल हो गया था। घायल अवस्था में पहले उसके सीएचसी डासना में भर्ती कराया, जहां से उसको संजय नगर के सयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने बदमाश को जिला एमएमजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डाक्टर मनोज कुमार चतुर्वेदी के मुताबिक लुटेरे के शरीर में कई गोलियों के निशान है।
डीसीपी ग्रामीण विवेक ने बताया कि रविवार आधी रात के बाद करीब दो बजे गंग नहर पटरी मार्ग पर चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने बाइक सवार दो लोगों को रुकने का इशारा किया तो दोनों भागने लगे।
पुलिस टीम द्वारा पीछा करते बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एक दारोगा के गोली लग गई।
जवाबी कार्रवाई में जितेंद्र उर्फ जीतू को गोली लगी, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया।
जीतू को अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उसे तीन गोली लगी थीं। जीतू व उसके साथी की ओर से चलाई गई गोली दारोगा भानु प्रकाश को लगी है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बदमाश पर चोरी और लूट के थे 12 मुकदमे

पुलिस ने यह भी बताया कि जीतू के खिलाफ लूट और चोरी के 12 मुकदमे दर्ज हैं। थाना मसूरी से उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई हो चुकी है। छात्रा से लूट के मामले में डीसीपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
 
बता दें की शुक्रवार को 19 वर्षीय कीर्ति का मोबाइल छीनते समय वह आटो से गिरकर घायल हो गई थी। रविवार को उपचार के दौरान कीर्ति की मौत हो गई। कीर्ति हादसे के बाद से ही वेंटिलेटर पर थी और 50 घंटे इलाज के बाद रविवार देर शाम को सात बजकर 40 मिनट पर दम तोड़ दिया ।
वहीं, पुलिस विभाग ने इस मामले में लापरवाही के लेकर मसूरी थाने के एसएचओ रविंद्र चंद पंत को निलंबित कर दिया और थाने में तैनात इंस्पेक्टर तनवीर आलम और पुनीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया।