Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

थाना बिहार : दो भाइयों के संपति विवाद में अब्यवस्था का शिकार बना पोस्ट ऑफिस

सुमेरपुर, उन्नाव। तहसील बीघापुर के कस्बा बिहार में बिहार मौरावां मार्ग पर संचालित पोस्ट ऑफिस दो भाइयों के मध्य हुए बंटवारे से दुर्दशा का शिकार हो गया है। बिहार क्रासिंग से पहले रोड पर ही रमाशंकर व जयशंकर मिश्रा का मकान है। इस मकान में करीब दो दशक से पोस्ट ऑफिस संचालित है। दोनो भाइयों के मध्य हुए घर के बंटवारे मे पोस्ट ऑफिस के सामने इटो व मौरंग आदि का ढेर लगा दिया गया है। हालात ये हो गये है कि ग्राहक जब अपना कार्य कराने हेतु पोस्ट ऑफिस आते है तब उनके सामने साइकिल या बाइक खड़ी करने में समस्या हो जाती है। यही नही बिहार मौरावां रोड का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। चौड़ीकरण होने से पोस्ट ऑफिस में बची खुची जगह भी रोड में चली जायेगी। कस्बा बिहार के निवासियों व ग्राहकों ने पोस्ट ऑफिस के अन्यंत्र जगह से संचालित करने की मांग की है।