Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th June 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 10-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 09-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 8-06-2026

draft titleaTV Bharatvarsh E Paper 7-06-2026

TV Bharatvarsh E Paper 06-06-2026

अपराध : कुल्हाड़ी के वार से बुझी पुष्पा की जिंदगी हाईवे से पकड़े गए हत्यारे पुलिस ने भेजा जेल

पाटन (उन्नाव)। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह व क्षेत्राधिकारी बीघापुर ऋषिकान्त शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने हत्या के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बिहार पुलिस ने 20 मई 2025 को मुकदमा अपराध संख्या 166/25 धारा 115(2)/352/351(3)/103(1)/3 26 (एफ) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त गोविन्द पुत्र विजय बहादुर लोध (उम्र करीब 34 वर्ष) तथा सौरभ उर्फ जितेन्द्र पुत्र विजय बहादुर (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम लालाखेड़ा मजरा सिरियापुर, थाना बिहार, उन्नाव को उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर अंशिका ढाबा के सामने से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि दिनांक 14 मई को वादी रामकुमार पुत्र स्व. राज बहादुर लोध निवासी ग्राम लालाखेड़ा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि गोविन्द, सौरभ सहित अन्य परिवारीजनों ने रामकुमार की पुत्री पुष्पा पर कुल्हाड़ी जैसे धारदार हथियार से प्राणघातक हमला किया। गंभीर रूप से घायल पुष्पा की इलाज के दौरान 19 मई को मृत्यु हो गई। पुलिस ने पुष्पा की मृत्यु के बाद मुकदमे में धारा 109 (1) बीएनएस हटाकर धारा 103 (1) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी व एक डंडा बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राहुल सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, सिपाही बलवन्त चौधरी एवं शैलेष कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।