Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

: भारत विभाजन की त्रासदी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से  जीआईसी ग्राउण्ड तक निकाला गया मौन जुलूस,

admin Wed, Aug 14, 2024

उन्नाव

 14 अगस्त 2024 

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट से  जीआईसी ग्राउण्ड तक 500 व्यक्तियों के साथ मौन जुलूस, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव में राष्ट्रभक्ति गीत, ओज पर आधारित काव्य पाठ व विभाजन विभीषिका पर आधारित डाॅक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, विभिन्न शिक्षण संस्थानों में वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं परिचर्चा आदि कार्यक्रम किये गये।

कलेक्ट्रेट स्थित पन्नालाल सभागार में जिलाधिकारी गौरांग राठी की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा विभाजन त्रासदी में जान गंवाने वालों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजली अर्पित की गयी। 

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान उन्नाव के सभागार में विधायक सदर श्री पंकज गुप्ता की उपस्थिति में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भारत विभाजन विभीषिका से जुड़ी फिल्म/डाॅक्यूमेंट्री दिखाकर तथा राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन व ओज पर आधारित काव्य पाठ कर 1947 में विभाजन के दौरान लोगों के कष्ट और संघर्ष से परिचित कराया गया।

1946-47 भारत विभाजन की त्रासदी का समय यातनांओं , अमानवीय व्यवहारों, अभूतपूर्व विस्थापन व नरसंहार का इतिहास है।

आज का दिन 14 अगस्त 1947 को देश के बंटवारे के दौरान विस्थापन का दर्द झेलने वाले लोगों की याद में मनाया जाता है। इस मौके पर मा0 विधायक सदर ने कहा कि हम सबकों अपने अतीत का चिन्तन करते हुए अपने देश के भविष्य को सुरक्षित रखना है। उन्होने कहा कि जो देश अपना अतीत याद नही रखता है उसका भविष्य भी नही बचता है। 

विभाजन विभीषिका के दौरान प्रभावित होने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि देश की एकता को खण्डित करने वाली शक्तियों व कारकों को रोकने का प्रयास करे।

साथ ही जाति, धर्म व क्षेत्रियता से ऊपर उठकर राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखें। आपसी वैमन्यस्ता को दूर करे।

आज के समय में सोशल मीडिया के आने से देश की एकता व अखण्डता के प्रति हमे और अधिक सजग रहने की आवश्यकता है।

उन्होने कहा कि विस्थापन के दौरान प्रभावित लोगो के हौसले व जज्बे की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।

आज देश में त्रासदी का दंश झेलने वाले लोग जहाॅ भी स्थापित है, अच्छी स्थिति में है।

उन्होने कहा कि हमे इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि हमारी प्रगति में हमारी एकता व अखण्डता हमेशा सहायक सिद्ध हो।

मुख्य विकास अधिकारी  प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि विभाजन विभीषिका में असंख्य लोगों ने अपने प्राण गंवाए, हमारी युवा पीढ़ी को चाहिए कि इससे सबक ले ताकि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति न हो।

विश्वनाथ तिवारी द्वारा कार्यक्रम का कुशल संचालन किया गया।

 विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विकास कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट राजीव राज, अतिरिक्त मजिस्टेªट शुभम यादव व रनवीर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक एस0पी0सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी क्षमानाथ राय, जिला पर्यटन अधिकारी संतोष कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

----------------------

जनपद उन्नाव से TV भारतवर्ष न्यूज़ नेटवर्क के लिए एडिटर श्री मुनेश शुक्ला जी के साथ ब्यूरो अभिषेक मिश्रा की एक रिपोर्ट !!!