Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

12th November 2026

BREAKING NEWS

इनर व्हील क्लब एवं रोटरी क्लब उन्नाव के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया 'उम्मीद की दिवाली' एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन।

बीघापुर के गौरी में कल से गूंजेगी शिव महापुराण की पावन गूंज, भव्य कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

अपराध : ससुर संग भागी होने वाली बहू, बेटे की मंगेतर से अधेड़ ने किया निकाह, गांव में मचा बवाल-

chandan pandey Sat, Jun 21, 2025

रामपुर में छह बच्चों के पिता शकील ने पहले अपने बेटे का रिश्ता पास के ही गांव खेमपुर की एक लड़की से तय कराया. फिर उसी लडकी को अपने साथ भगा ले जाकर निकाह कर लिया. बताया जा रहा है बेटे की शादी तय करने के बाद होने वाला ससुर अपनी होने वाली बहू से घंटों फोन पर बात करता था, धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक जा पहुंची. अलीगढ़ में अपने होने वाले दामाद के साथ सास के भागने के बाद अब रामपुर एक ससुर ने अपनी होने वाली बहू से ही निकाह कर लिया. बांसनगली गांव में रहने वाले छह बच्चों के पिता पर आरोप है कि उसने पहले अपने नाबालिग बेटे का रिश्ता एक लड़की से जबरन तय कराया और फिर उसी लडकी को अपने साथ भगा ले जाकर निकाह कर लिया. बताया जा रहा है बेटे की शादी तय करने के बाद होने वाला ससुर अपनी होने वाली बहू से घंटों फोन पर बात करता था, धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक जा पहुंची. मामला सामने आने के बाद गांव के लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे है. अब ससुर की पत्नी न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है.

शकील की पत्नी का कहना है कि वह इस दबाव और घरेलू हिंसा का शिकार होती रही हैं. उनके अनुसार, शकील मुझे और बच्चों को बार-बार धमकाते थे और लड़की के घर लेकर जबरदस्ती जाते थे. हम न चाहते हुए भी रिश्ता मानने को मजबूर हो गए..