Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

13th May 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 13-05-2026

पंत की कप्तानी में भी प्लेऑफ से बाहर हुई लखनऊ

शुभेंदु अधिकारी के सहयोगी हत्याकांड की जांच अब CBI के हाथ

सीएम बनते ही विजय का बड़ा फैसला

22 लाख छात्रों का भविष्य संकट में

: पूर्व विधान परिषद सदस्य अजीत सिंह की 18वीं पुण्यतिथि पर मनाया गया श्रदाँजलि समारोह

admin Tue, Sep 6, 2022

उन्नाव । एमएलसी अजीत सिंह की 18 वी पुण्यथिति  पर जनपद के एक रिसोर्ट में श्रदाँजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
 श्रद्धांजलि समारोह में भारत सरकार के राज्य मंत्री कौशल किशोर ,कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह,राजेश्वर सिंह विधायक सरोजनी नगर ने भी पहुंचकर श्रदाँजलि दी।
बीजेपी के जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार,संघ के विभाग प्रचारक,जिला प्रचारक,नगर प्रचारक सहित भगवंत नगर विधायक आशुतोष शुक्ला बम्बा लाल दिवाकर श्रीकांत कटियार अनिल सिंह शिक्षक एमएलसी राजबहादुर सिंह चंदेल पुर्व विधायक उदयराज यादव सहित बड़ी संख्या में लोगो ने दिवंगत एमएलसी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। पुुर्व  एमएलसी की पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह व उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह व शुभांग द्वारा जिला अस्पताल में मरीजो को फल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों को सम्मानित  करने केे साथ ही 35 मेधावी विद्यार्थियों को भारत सरकार के राज्य मंत्री ने सम्मानित किया।
10 दिव्यान्गजनों  को ट्राइसाइकिल देने के अलावा एक रक्तदान शिविर भी लगाया गया। जिसमें 100 लोगो द्वारा स्वैश्चिक रक्त दान किया गया।
राज्य मंत्री कौशल किशोर ने श्रद्धांजलि समारोह में लोगो से कहा आज के दिन हम सब संकल्प ले कि अपने समाज को नशा से मुक्त कराने के लिए सहयोग करेंगे।
देर शाम कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें कवियों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी बाबू रंजीत सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी राजकिशोर रावत,पंकज त्रिपाठी, जिला पंचायत के सदस्य ब्लाक प्रमुख ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें