Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अपराध : भूमि कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दर्ज हुआ मुकदमा

chandan pandey Mon, Apr 14, 2025

बीघापुर, उन्नाव। भूमि कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई वहीं तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया `कोतवाली बीघापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीर खेड़ा मजरे रानीपुर निवासी राजू पुत्र स्वर्गीय बालकिशन ने थाने में तहरीर देकर कहा कि विगत करीब 2 माह पूर्व मेरे खेत गाटा सं० 2209 मि० रकवा 0.1260 हे० की पैमाइश क्षेत्रीय लेखपाल व पुलिस बल द्वारा करवायी गयी थी जिसकी निशानदेही मौजूद है। अब खेत की फसल कट जाने उपरान्त मैंने अपने खेत की निशानदही के अनुसार मेड़ बन्धवाने की तैयारी किया तो विपक्षी गोले पुत्र स्व० मंगल व केशवलाल पुत्र

कन्हैयालाल राजबहादुर पुत्र कन्हैयालाल व चिन्नी लाल पुत्र कन्हैयालाल व बुद्दीलाल पुत्र छोटई व माया देवी पुत्री गोले मेरे गांव के निवासी दबंगई की बदौलत मुझे मेड़ बंधवाने से रोक रहे है विरोध करने पर उपरोक्त लोग मारपीट करने पर

आमादा है और झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकिया दे रहे है तहरीर के आधार पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया