कार्यवाही : 15 लीटर अवैध कच्ची शराब समेत दो महिला गिरफ्तार
chandan pandey Wed, Apr 16, 2025
सुमेरपुर, उन्नाव। तहसील क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में आबकारी विभाग की कार्यवाही में दो अभियुक्ताओ के पास से 15 लीटर शराब बरामद करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया। तहसील क्षेत्र में लगातार चोरी छुपे अवैध कच्ची शराब बनायी व बेची जाती है। मुखबिर की खास सूचना पर आबकारी विभाग निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने मय हम फोर्स भगवंतनगर चौकी के गाँव अकवारा मे दबिश डाली। दबिश दौरान शिव दुलारी पत्नी स्वर्गीय बुद्धिलाल व राजवती पत्नी स्वर्गीय रा
म स्वरूप निवासी अकवारा को 15 लीटर अवैध
कच्ची शराब सहित गिरफ्तार कर लिया। आबकारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है
विज्ञापन