उन्नाव पुलिस : उन्नाव पुलिस अधीक्षक ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
chandan pandey Fri, Apr 11, 2025

11 अप्रैल 2025 - आज उन्नाव के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली और परेड का गहन निरीक्षण किया। इस परेड में पुलिस लाइन का बल, विभिन्न कार्यालयों एवं थानों से नियुक्त पुलिसकर्मी शामिल हुए।
परेड के उपरांत भूकर ने पुलिस लाइन परिसर, क्वार्टर गार्ड, परिवहन शाखा, पीआरवी वाहन तथा गार्द रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए, जिससे व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर मधुपनाथ मिश्रा, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु प्रदीप मौर्य सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन